सीवान- सीवान में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है. इस वारदात में चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है जबकि तीन लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। घटना के बाद लोगों ने सड़क पर उतरकर भारी बवाल किया है।
घटना सीवान-मलमलिया मुख्य मार्ग की है. हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बाजार पूरी तरह बंद हो गया। गुस्साए लोगों ने एक बाइक को आग के हवाले कर दिया, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया। मृतकों में पूर्व मुखिया अखिलेश सिंह का पुत्र भी शामिल है।
तीन घायलों को सीएचसी बसंतपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर कई नेता और अधिकारी मौजूद हैं और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और यातायात पूर्णतः बाधित है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








