मुजफ्फरपुर- बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शिक्षक का शव बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि शिक्षक को पहले अगवा किया गया, फिर हत्या कर दी गई. शुक्रवार सुबह उनका शव सेमरा नियामत स्थित चिकना चौर से बरामद हुआ. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
शिक्षक की पहचान साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दरिया छपरा गांव निवासी और राजकीय मध्य विद्यालय मनाईंन में पदस्थापित 42 वर्षीय शिक्षक गुड्डू लाल ठाकुर के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार गुड्डू लाल ठाकुर बीते दो जुलाई की रात से लापता थे.
बताया जा रहा है कि 2 जुलाई की रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद गुड्डू लाल घर से बाहर टहलने के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे. काफी देर तक उनके नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की पर कुछ पता नहीं चला.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
परिजनों ने बताया कि काफी खोजबीन के बावजूद उनका कुछ पता नहीं चल सका. तीन जुलाई की रात को ग्रामीणों को उसी क्षेत्र के चौर में उनका गमछा, जूता और एक प्लास्टिक का डिब्बा मिला, जिससे अनहोनी की आशंका गहराने लगी. इसके बाद चार जुलाई की सुबह ग्रामीणों को उनका शव चौर में पड़ा मिला.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष ने प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का बताया है. मामले की गहराई से जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक टीम) को भी बुलाया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








