रांची- राजधानी रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के महुआ टोली बस्ती में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. एक आवासीय घर में छापेमारी करते हुए उत्पाद विभाग ने अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है.
छापेमारी में 500 पेटी अवैध शराब जब्त किया गया है. साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा, महंगे ब्रांडों के रैपर, खाली बोतलें, ढक्कन और शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण भी बरामद किए गए.
उत्पाद विभाग के अनुसार, टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के महुआ टोली में शराब माफियाओं ने एक घर को अवैध शराब के बॉटलिंग प्लांट में बदल दिया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
स्पेशल ब्रांच की गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने जब छापेमारी की, तो अंदर का नजारा देखकर वे हैरान रह गए. घर के अंदर शराब माफियाओं ने बोतलों में शराब भरने का पूरा प्लांट स्थापित किया था. इस दौरान दो लोग रिफिलिंग करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए.








