रांची- बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के समाधान आवास समेत 5 ठिकानों पर आज सुबह 6 बजे की ईडी की छापेमारी चल रही है. सूत्रों के अनुसार छापेमारी का कारण बालू कारोबार, कोयला की ट्रांसपोर्टिंग और जमीन संबंधित कागजात से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है.
मिली जानकारी अनुसार, बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के समाधान आवास, उनके भाई अंकित साहू के सीए बादल गोयल के हजारीबाग आवास, शिबाडीह निवासी मनोज दांगी, पंचम कुमार, एवं बड़कागांव में मंटू सोनी के आवास में ईडी का छापामारी अभियान सुबह 6:00 बजे से अब तक जारी है. हजारीबाग के अलावा रांची में भी ईडी की छापेमारी चल रही है.
इधर, छापेमारी की जानकारी मिलते ही अंबा प्रसाद की मां सह पूर्व विधायक निर्मला देवी करीब 7 बजे समाधान आवास पहुंची, लेकिन ईडी के अधिकारियों ने उन्हें अंदर प्रवेश नहीं करने दिया. ग्रामीणों के अनुसार पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बाउंसर से ईडी के अधिकारियों को मोबाइल छीनते भी देखा गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








