रांची- मानसून की दस्तक के दिन से ही झारखंड में बारिश का सिलसिला जारी है. ज्यादातर नदियां उफान पर हैं. समय-समय पर डैम के फाटक खोलने पड़ रहे हैं. कई पुलों के डायवर्सन बह गए हैं. कई पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है. मौसम केंद्र, रांची के मुताबिक पूरे सप्ताह बारिश से निजात नहीं मिलने वाली है. राज्य के ज्यादातर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम केंद्र, रांची के अनुसार 6 जुलाई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं. 2 जुलाई को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग और लातेहार में भारी बारिश होने की संभावना है.
इस दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है. 3 जुलाई को भी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग और रामगढ़ में यह सिलसिला जारी रहेगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं 4 जुलाई को हजारीबाग और लातेहार के अलावा देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
5 जुलाई को पलामू, गढ़वा, चतरा,कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश के आसार हैं. 6 जुलाई को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा के अलावा हजारीबाग और रामगढ़ में बारिश की संभावना है.
इधर, लगातार हो रही बारिश की वजह से सबसे ज्यादा असर हरी सब्जियों के उत्पादन पर पड़ा है. सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं. गरीबों की थाली से हरी सब्जियां गायब हो गई हैं. नेनुआ, भिंडी की कीमत 80 से 100 रुपये प्रति किलो हो गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








