यूपी- उत्तर प्रदेश के इटावा में कथा वाचक से मारपीट और आमर्यादित व्यवहार किये जाने के मामले में पूर्व सीएम व सपा चीफ अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, “इटावा के बकेवर इलाके के दान्दरपुर गांव में भागवत कथा के दौरान कथावाचक और उनके सहायकों की जाति पूछने पर पीडीए की एक जाति बताने पर, कुछ वर्चस्ववादी और प्रभुत्ववादी लोगों ने साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उनके बाल कटवाए, नाक रगड़वाई और इलाके की शुद्धि कराई.”
अखिलेश यादव ने आगे लिखा, “हमारा संविधान जातिगत भेदभाव की अनुमति नहीं देता है, ये व्यक्ति की गरिमा और प्रतिष्ठा से जीवन जीने के मौलिक अधिकार के विरुध्द किया गया अपराध है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ़्तारी हो और यथोचित धाराओं में मुक़दमा दर्ज़ किया जाए. अगर आगामी 3 दिनों में कड़ी कार्रवाई नही हुई तो हम ‘पीडीए के मान-सम्मान की रक्षा’ के एक बड़े आंदोलन का आह्वान कर देंगे. पीडीए के मान से बढ़कर कुछ नहीं.
इटावा के थाना बकेवर इलाके के दान्दरपुर गांव में कथा के दौरान कथा वाचक और उनके सदस्यों के साथ अमानवीय कृत्य की वारदात सामने आई है. टीम के सदस्यों को ग्रामीणों ने घेरकर पहले बाल कटवाए और नाक भी रगड़वाई.








