लातेहार- लातेहार के अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय के एक छात्र की बेरहमी से पिटाई किये जाने का मामला सामने आया है. पिटाई से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. छात्र की पिटाई से नाराज अभिभावकों ने स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया.
परिजनों का आरोप है कि स्कूल के रसोइया ने छात्र को गोबर फेंकने के लिए कहा था लेकिन छात्र ने गोबर फेंकने से मना कर दिया, जिसके बाद रसोईया ने स्कूल के दूसरे बच्चों से छात्र को पिटवाया, उसके बाद उसने भी छात्र को पैरों से मारा.
मारपीट में उसे पेट में चोट आई है. जिसके बाद उसका इलाज मेदिनीनगर के एक अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि छात्र की किडनी में गंभीर चोट आई है. मारपीट की घटना की सूचना मिलने के बाद बच्चों के अभिभावकों ने हंगामा किया और दोषी रसोइया पर कार्रवाई की मांग की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस संबंध में रसोइया कुना देवी ने कहा कि उन्होंने किसी बच्चे के साथ मारपीट नहीं की है. बच्चे आपस में ही झगड़ा किए थे. उन पर लगाया गया आरोप पूरी तरह गलत है.
वहीं स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि ‘यदि बच्चों के साथ कोई मारपीट होती थी तो इसकी सूचना उन्हें देनी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि आज मामला उनके संज्ञान में आया है. इसकी जांच की जाएगी, उसके बाद मामले में उचित कार्रवाई होगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








