रांची- रांची और आसपास के इलाकों में रविवार को गरज के साथ करीब दो घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई. सोमवार को भी दोपहर बाद यही हाल रहा. लिहाजा सड़कें बड़ी नालियों में तब्दील हो गई.
शहर के रातू रोड, मेन रोड और अपर बाजार से लेकर मेकॉन तक कई घरों व दुकानों में बारिश का पानी घुस गया. देर रात तक प्रभावित इलाकों के लोग जलजमाव से जूझते दिखे. जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
जल जमाव के कारण लोगों में नगर निगम के खिलाफ काफी नाराजगी देखने को मिली. वहीं शहर के बीचोंबीच से होकर बहने वाली हरमू नदी में भी बारिश के बाद उफान आ गया है. मौसम केंद्र रांची के अनुसार रविवार को दो घंटे में ही रांची में 89.6 mm बारिश हुई, जो राज्य भर की सर्वाधिक बारिश रही.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मौसम केंद्र रांची के अनुसार 23 जून को राज्य में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. वहीं 23 जून को राज्य के देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज के कई इलाकों में गर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
वहीं 24 -25 जून को झारखंड के सभी जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना है. मौसम केंद्र रांची ने 24 और 25 जून को खूंटी, गुमला,सिमडेगा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और वज्रपात की प्रबल संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं 26-27 जून को भी मौसम केंद्र रांची ने लगभग सभी स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








