पटना- राष्ट्रीय जनता दल में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने रविवार को मीडिया को जानकारी दी. कहा कि पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी, और 5 जुलाई को चुनाव होगा।
सिद्दीकी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर लालू प्रसाद यादव ही रहेंगे। पूरी पार्टी की इच्छा है कि वही पार्टी का नेतृत्व करें। वह सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे।
उनसे जब लालू यादव के स्वास्थ्य को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है। काम आज भी लालू जी के दिशा-निर्देश में हो रहा है और आगे भी होता रहेगा। पार्टी में उनकी भूमिका अहम है, और वह पहले की तरह सक्रिय रहेंगे,” उन्होंने स्पष्ट किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राजद के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर दी जा सकने वाली जिम्मेदारी को लेकर भी सिद्दीकी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, यह पूरी तरह पार्टी का आंतरिक मामला है। लेकिन यह जरूर कहना चाहूंगा कि जगदानंद सिंह हमारे सुख-दुख के साथी हैं। पार्टी उनके अनुभव का लाभ उठाएगी।
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि लालू यादव को पुनः अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी को एक स्थिर नेतृत्व मिलेगा, खासकर 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों से पहले। तेजस्वी यादव भले ही चेहरा हों, लेकिन संगठनात्मक फैसलों में अब भी लालू यादव की भूमिका निर्णायक बनी हुई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








