रांची- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की युवा शाखा, यूथ कांग्रेस ने झारखंड में युवा कांग्रेस के सांगठनिक चुनाव शेड्यूल की घोषणा की है. कांग्रेस झारखंड प्रदेश में ब्लॉक, विधानसभावार, जिला और पूरे राज्य स्तर पर अपनी सदस्यता और पूर्ण संगठनात्मक चुनाव आयोजित करने जा रही है.
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि भारत एक नए युग की शुरुआत देख रहा है. जब पार्टी के युवा नेता, अपने सदस्यता से सीधे तौर पर चुने जाएंगे. नेताओं को नामांकित करने के बजाय चुनाव प्रक्रिया में बदलाव भारतीय राजनीति में ऐतिहासिक विकास है. यह सच्ची लोकतंत्र की शुरुआत है.
झारखंड प्रदेश में युवा कांग्रेस के नेतृत्व के चुनाव सभी ब्लॉक, विधानसभा, जिला और राज्य इकाई स्तर पर आयोजित किए जाएंगे. इस प्रयास से पार्टी का उद्देश्य राज्य के हर कोने में युवा कांग्रेस संगठन को जड़ों तक सशक्त बनाना है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए, संगठन ने युवा कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण से निवेदन किया है कि वह युवा कांग्रेस के चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संचालित कराए. इसके लिए जोनल और राज्य स्तर पर रिटर्निंग ऑफिसर्स की एक टीम नियुक्त की गई है.
युवा कांग्रेस, झारखंड के नेता उज्जवल तिवारी ने बताया कि झारखंड युवा कांग्रेस के नामांकन अभियान 27 जून से 03 जुलाई तक चलेगा. उसके बाद सदस्यता प्रक्रिया शुरू होगी और संबंधित तिथियां तथा विवरण WWW.YCEA. IN पर प्रकाशित किए जाएंगे. इस चुनाव में भाग लेने के लिए 18 से 35 वर्ष होना अनिवार्य है. जिसका कट ऑफ डेट 28-06-1990 से 27-06-2007 है.
उज्जवल तिवारी ने बताया कि युवा कांग्रेस उन सभी लोगों को आमंत्रित करती है और चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करती है, जो भारत के आम लोगों के लिए ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करने में रुचि रखते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
चुनाव टीम से संपर्क करें. उम्मीदवारों को चुनाव प्रक्रिया, नामांकन प्रक्रिया और भारतीय युवा कांग्रेस में किसी भी पद के लिए अपने क्षेत्र से निर्वाचित नेता बनने के बारे में जानकारी देने के लिए ओरिएंटेशन और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें उच्चतम पद भी शामिल है.
कोई अन्य पार्टी इस तरह का अवसर नहीं देती, जिसमें युवा नेताओं को अपने समुदाय और देश की सेवा करने का मौका मिलता है. साथ ही साथ देश के उच्चतम पदों के लिए एक स्पष्ट और पारदर्शी राजनीतिक करियर मार्ग भी उपलब्ध कराती है.








