पटना- राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है, जहां एक भतीजे ने घर में घुसकर अपने ही चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड इलाके की है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतक की पहचान चिरैयाटांड के हाई स्कूल गली निवासी 60 वर्षीय सूरज यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सूरज यादव हाल ही में सचिवालय से रिटायर हुए थे। शनिवार को वह अपने घर में मौजूद थे, तभी उनका भतीजा झुंझुनू यादव घर में घुस गया और चाचा के ऊपर दो गोलियां दाग दी और मौके से फरार हो गया।
इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जबतक परिवार के लोग सूरज यादव को अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि आरोपी झुंझुनू यादव को फौज की नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद से वह घर पर ही रहता था और बेवजह अपने चाचा से लड़ाई करता रहता था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना की जानकारी मिलते ही कंकड़बाग थाने की पुलिस दलबल के साथ पहुंची और मामले छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। दिनदहाड़े हत्या की इस वारदात से हड़कंप मच गया है।








