गिरिडीह- ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) के निदेशक सह बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर अभिषेक कमल को धनबाद सीबीआई की टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद मैनेजर अभिषेक को धनबाद ले जाया गया.
शिकायतकर्ता मृत्युंजय पांडेय ने बताया कि कल्याणडीह स्थित आरएसईटीआई में प्रशिक्षण देने का कार्य होता है. जहां वह कैंटीन चला रहे थे. केंद्र पर 35 दिनों का प्रशिक्षण का काम चल रहा था. जिसमें ब्यूटी पार्लर और सीआरपीटी का प्रशिक्षण दिया जा रहा था. उन्होंने कहा कि 35 दिनों के ट्रेनिंग के क्रम में चले कैंटीन से उन्हें 2.42 लाख रुपए का भुगतान मिला है.
कैंटीन संचालक को मिले भुगतान पर निदेशक सह बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर अभिषेक कमल 15 प्रतिशत बतौर कमीशन मांग रहे थे. जिसे देने से उसने इंकार किया तो निदेशक ने दूसरे कैटरर को बुला लिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ऐसे में उन्होंने निदेशक से फिर संपर्क किया. कैंटीन संचालक ने उनसे काफी विनती की और कमीशन कम करने के लिए कहा तो निदेशक अभिषेक कमीशन का प्रतिशत बढ़ाने लगा और कमीशन 18 प्रतिशत कर दिया.
कैंटीन संचालक पैसा देने को तैयार हो गया और फिर इसकी शिकायत उन्होंने सीबीआई से की. जिसके बाद सीबीआई की टीम ने अभिषेक कमल को मौके से गिरफ्तार कर लिया.








