डेस्क- हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस बार यह 11वीं बार मनाया जा रहा है। इस साल की थीम ‘योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ है। इस दौरान बॉलीवुड सितारों ने भी बढ़-चढ़कर योग किया।
अनुपम खेर, हिना खान, नीतू कपूर, दीपिका सिंह, शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा, और रकुलप्रीत सिंह ने योग करते हुए अपने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। साथ ही कई सेलेब्स ने पोस्ट के जरिए लोगों को योग करने के प्रेरित जागरूक भी किया।
बॉलीवुड की ग्लैमरस और फिटनेस फ्रिक एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने परफेक्ट फिगर के लिए फिटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं. हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने योग डे के मौके पर एक वीडियो शेयर किया और फैंस को योग करने का महत्व भी बताया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
योग डे के स्पेशल दिन पर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने योग करते अपनी पिक्चर्स शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वो योग के अलग-अलग मुद्रा करते हुए नजर आ रही हैं. अनुपम खेर ने 11वें योग डे पर न्यूयॉर्क के टाइम स्कवायर पर पहुंचे जहां कई लोगों ने साथ मिलकर इस दिन को योग करके अच्छे से सेलिब्रेट किया.
आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने योग डे पर योगा करते हुए पिक्चर्स अपलोड की हैं. इन पिक्चर्स पर वो कैप्शन में लिखती हैं – ‘अष्टांग योग, नया प्यार मिला. अपनी पूरी जिंदगी में मैंने इसे इग्नोर किया पर अब मैंने इसे अपना लिया है. यह ट्रांसफॉर्मेशन, स्प्रिचुअल, फिजिकल, और इमोशनल है. ‘
बॉलीवुड एक्ट्रेस निमरत कौर ने नेचर के बीच में अपना योग डे सेलिब्रेट किया. इस दौरान उन्होंने कई फोटो पोस्ट की. जिसमें वो लिखती हैं ‘योग: कर्मसु कौशलम् जिसका मतलब हुआ योग क्रिया में कौशल है.’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








