गया- बिहार के गया में हथियार से लैस अपराधियों ने एक युवक को ताबड़तोड़ चार गोलियां दाग दी. चार गोली लगने के बाद युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. गंभीर हालत में उसे मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद पुलिस की टीम अपराधियों की तलाश में जुट गई है.
घटना गया जी के टनकुप्पा थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार टनकुप्पा थाना के बाघा बिगहा गांव का रहने वाला अनुज पासवान गुरुवार को ढिबर गांव को गया था. ढिबर गांव में हाट लगती है. रात में ढिबर गांव से लौटने के क्रम में घात लगाए अपराधियों ने उसे रोका और फिर एक के बाद एक कई गोलियां दाग दी.
अपराधियों द्वारा चलाई गई गोलियों में से चार गोली अनुज पासवान को लगी है. उसे गंभीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना का कारण पुरानी रंजिश और लेनदेन बताया जाता है. वहीं जमीन के विवाद से भी जोड़कर इस मामले को देखा जा रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक और टेक्निकल सेल की मदद से मामले की छानबीन की जा रही है. जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.








