पटना- चुनावी साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बोर्ड-निगम और आयोगों का गठन कर रहे हैं. जहां एक तरफ बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता खुश है तो वहीं दूसरी तरफ नाराजगी भी देखने को मिल रही है. जेडीयू के पटना सिटी विधानसभा प्रभारी नवीश कुमार नवेन्दुने बोर्ड-आयोग में जगह नहीं मिलने से नाराज होकर सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है.
नवीश कुमार नवेंदु जेडीयू के पटना सिटी विधानसभा के प्रभारी के साथ-साथ एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रवक्ता भी हैं. आयोग-बोर्ड में जगह नहीं मिलने से नाराज होकर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी है.
सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में नवीश कुमार नवेंदु ने कहा कि वह जनता दल यूनाइटेड के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं. पिछले 13 वर्षों से पार्टी के लिए, आंधी-बारिश में भी पार्टी के कार्यों को पूरी निष्ठा से करते आए हैं लेकिन आयोग बोर्ड निगम में आरएसएस कोटा, दामाद कोटा, विकास मित्र कोटा और माननीय मंत्री जी के कोटे के साथ-साथ पत्नी कोटा से अधयक्ष एवं सदस्य बनाये गए हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसलिए मैं पूरी जिम्मेवारी के साथ आज से जनता दल यूनाइटेड के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता एवं पटना साहिब विधानसभा प्रभारी के पद सहित पार्टी के प्राथमिक सदस्य से त्यागपत्र देता हूं.
नवीश कुमार नवेंदु ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से पूछा, ‘मैं जिस समाज अनुसूचित जाति और जिस जाति रविदास से आता हूं. अगर मेरे जितना शिक्षा और राजनीतिक परिपक्वता के साथ पारिवारिक शिक्षित कोई कार्यकर्ता है तो मुझे बताने का कष्ट करेंगे.’
हालांकि नवीश कुमार नवेन्दु ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को चार लाइन का अपना इस्तीफा पत्र सौंपा है. उनके इस्तीफे के बाद पार्टी नेताओं में हड़कंप मच गया है. नीतीश कुमार के खास और जेडीयू एमएलसी संजय गांधी ने नवीश कुमार नवेंदु से बात की और आश्वासन भी दिया है लेकिन वह नहीं माने.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








