रांची- खूंटी के पेलोल नदी पर बना पुल ध्वस्त होकर दो टुकड़ों में बंट गया है. पुल दो हिस्सों में टूटकर नीचे धंस गया है. जिस कारण वहां पर आवागमन बाधित हो गया है. इस घटना के कारण एक ट्रक भी ढलान में फंस गया है.
पुल टूटने के कारण खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर गाड़ियों को लंबी कतार लग गया है. इस घटना की सूचना पर जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. साथ ही वैकल्पिक रास्ते से सिमडेगा की गाड़ियों को भेजने की तैयारी में प्रशासन जुट गया है.
एसडीओ के साथ साथ पथ निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. हादसे के समय पुल पर फंसे ट्रक को निकाला गया. इसके अलावा इस रूट पर आवागमन को दूसरी तरफ डायवर्ट किया गया है. प्रशासन की टीम की ओर से पुल का निरीक्षण किया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








