रांची- झारखंड में 17 जून को मानसून ने दस्तक दे दी है. जिसके बाद पुरे झारखण्ड में भारी बारिश हो रही है. मानसून की सक्रियता के कारण झारखंड के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई.लगातार मूसलाधार बारिश का असर राज्य के विभिन्न जिलों के अधिकतम तापमान पर पड़ा है. रांची में अधिकतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस कम होकर 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
रांची मौसम केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि गंगा के तटीय क्षेत्र पश्चिम बंगाल और आसपास के इलाकों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. वर्तमान में यह पूर्वोत्तर झारखंड और गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित है. उम्मीद है कि अगले 24 घंटों में यह क्षेत्र झारखंड से आगे बढ़ जाएगा.
मौसम केंद्र, रांची ने 19 जून को भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना को देखते हुए कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इसमें कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, लातेहार, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रांची मौसम केंद्र ने गढ़वा, पलामू, चतरा, गुमला, सिमडेगा, गिरिडीह, बोकारो, और धनबाद जिलों में भारी बारिश की संभावना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, देवघर और जामताड़ा जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
रांची मौसम केंद्र के अनुसार, 18 जून की सुबह 8:30 बजे से 19 जून की सुबह 8:30 बजे तक हुई बारिश में जमशेदपुर में सर्वाधिक 247.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई. अन्य जिलों में भी भारी बारिश हुई, जिसमें सरायकेला-खरसावां में 237.5 मिमी, रांची के कांके में 260.4 मिमी, लातेहार में 150 मिमी, चाईबासा में 123.3 मिमी, और डाल्टनगंज में 107.4 मिमी बारिश दर्ज की गई.
20 जून को गढ़वा, पलामू, चतरा, और लातेहार जिलों में भारी बारिश की संभावना के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, और दुमका जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








