डेस्क- भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई के बाद पहली बार अपनी ससुराल पहुंचे हैं जहां पर उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया गया. रिंकू का प्रिया के घर पर जोरदार स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इस वीडियो में रिंकू सिंह प्रिया के घर गेट पर खड़े हुए दिखाई देते हैं. इसके बाद प्रिया की मां यानी रिंकू सिंह की सासु मां आरती का थाल लेकर दरवाजे पर आती हैं और रिंकू सिंह की आरती उतारती है और उन पर फूल भी बरसाती हैं.
इसके बाद स्टार भारतीय क्रिकेटर अंदर आए जहां सभी ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया. इस दौरान उन्हें वहां मौजूद रिश्तेदारों और बच्चों ने फूल देकर उनका स्वागत किया. रिंकू के घर में अंदर आने के दौरान म्यूजिक भी बजता हुआ नजर आया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि रिंकू सिंह ने 8 जून को लखनऊ के सेंट्रम होटल में एक निजी समारोह में सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर अपने जीवन का नया अध्याय शुरू किया. इस निजी समारोह में उनके दोस्त, परिवार के सदस्य और राजनीति और क्रिकेट दोनों ही क्षेत्रों से चुनिंदा मेहमान शामिल हुए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








