गिरिडीह- डुमरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में कीटनाशक खाने वाले पंचायत सेवक ने दम तोड़ दिया. उन्होंने मरने से पहले, डुमरी बीडीओ सहित चार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था. उनका रांची के रिम्स में इलाज चल रहा था.
इलाज के दरमियान पंचायत सेवक की मौत होने के बाद, विधि व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए डुमरी एसडीओ ने प्रखंड क्षेत्र के साथ स्थान पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल्कि तैनाती की है.
बता दें कि डुमरी प्रखंड बलथरिया के पंचायत सेवक कुलगो निवासी सुखलाल महतो ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में कीटनाशक पी लिया था. ऑफिस परिसर में कीटनाशक खाने से गंभीर हालत में उन्हें डुमरी रेफरल अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया था. हालत को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिये रिम्स रेफर कर दिया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इससे पहले कीटनाशक खाने से पूर्व सुखलाल महतो ने सोशल मीडिया पर डुमरी विधायक के नाम पत्र लिखा था जिसमें डुमरी बीडीओ, बलथरिया पंचायत के मुखिया पति, पीएमएवाई के बीसी और बलथरिया के रोजगार सेवक पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था.
दूसरी तरफ पंचायत सेवक द्वारा जहर खाने के मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया है और जिले के डीसी को जांच का आदेश दिया है. जिसके बाद डीसी रामनिवास यादव ने जांच कमेटी बनाई है.
कमेटी में अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुआ, सरिया बगोदर के एसडीएम संतोष कुमार गुप्ता, मुख्यालय डीएसपी नीरज कुमार सिंह एवं डॉ. रवि महर्षि को शामिल किया गया है. डीसी के द्वारा गठित कमेटी ने डुमरी अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर डुमरी प्रखंड के कई कर्मियों के साथ-साथ बीडीओ से भी पूछताछ की है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








