खूंटी- खूंटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डेढ़ करोड़ मूल्य का 992 किलो डोडा जब्त किया है. इसके साथ ही दो ट्रैक्टर भी जब्त किया गया. अड़की पुलिस ने बेडाहातु गांव के पास एक निर्माणाधीन पुल के समीप कार्रवाई करते हुए करोड़ों का डोडा जब्त करने में कामयाबी हासिल की है.
खूंटी पुलिस द्वारा जारी प्रेस रिलीज में डेढ़ करोड़ का डोडा जब्त करने का खुलासा किया है. प्रेस रिलीज और कार्रवाई के मामले पर डीएसपी वरुण रजक ने बताया कि एसपी मनीष टोप्पो को एक सूचना मिली कि अड़की इलाके से करोड़ो का डोडा की तस्करी कर तमाड़ भेजने की तैयारी में है. सूचना पर डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर अड़की थानेदार ने कार्रवाई करते हुए बेडाहातु गांव के समीप से दो ट्रैक्टर को जब्त किया.
इस कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने में कामयाब रहा. बताया गया कि तस्करों ने पुलिस को देख लिया था और जंगल का फायदा उठाकर भाग गए. पुलिस की ओर से उन्हें पकड़ने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिला.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
डीएसपी ने बताया कि कुल 49 बोरे में 991.01 किलो डोडा (अनुमानित कीमत 1 करोड़ 48 लाख 65 हजार रुपये) जब्त किया है. अड़की थाना में एनडीपीएस एक्ट सहित कई अन्य धाराओं पर एफआईआर दर्ज किया गया है. डीएसपी ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक सहित अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया है जल्द ही अफिम तस्कर एवं सरगनाओं की गिरफ्तारी होगी.








