पटना- पटना में बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया. धरती तप रही है. गर्म हवा ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया है. ऐसे माहौल में स्कूली बच्चों के लिए राहत भरी खबर है. जिलाधिकारी ने स्कूलों का टाइम बदलने का आदेश जारी किया है.
भीषण गर्मी को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने अहम कदम उठाया है. यहां के जिलाधिकारी ने बीती रात आदेश जारी करते हुए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन की अवधि को तय कर दिया है. जिले के सभी स्कूलों में कक्षा 8वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियों को 11 बजे के बाद प्रतिबंधित किया गया है. यह आदेश 16 जून 2025 तक लागू रहेगा.
पटना जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने आदेश पारित करते हुए जिले के सभी निजी, सरकारी स्कूलों में कक्षा 8वीं तक और सभी कोचिंग संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियों पर 11 बजे के बाद और प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में सुबह 10 बजे के बाद गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है. यदि गर्मी का प्रकोप जारी रहा तो इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कोचिंग संस्थानों के संचालन को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. सभी कोचिंग सेंटर शाम 4.30 बजे के बाद ही संचालित किए जा सकेंगे. इससे पहले किसी भी कोचिंग संस्था को संचालन की अनुमति नहीं होगी. आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह आदेश 16 जून 2025 तक लागू रहेगा.








