पटना- अनुष्का प्रकरण के बाद फजीहत का सामना कर रहे तेज प्रताप सोशल मीडिया के जरिए अपनी बातों को रख रहे हैं। पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद अब तेज प्रताप भगवान भोलेनाथ की शरण में जा पहुंचे हैं. इसका एक वीडियो उन्होंने जारी किया है।
नए वीडियो तेज प्रताप बनारस में नजर आ रहे हैं. उन्होंने बनारस में भगवान महादेव के दर्शन किए और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,“बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद हो, मां गंगा का निर्मल पवित्र घाट हो, पूरी दुनिया को मैं भूल जाऊं और बनारस में मेरा भोला मुझे याद हो, हर हर महादेव बोलना ही होगा।”
इससे पहले तेज प्रताप ने अपने पिता और आरजेडी नेता लालू यादव के जन्मदिन पर वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बरसाना में केक काटने की बात कही थी और वीडियो कॉल के माध्यम से लालू यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि हाल ही में तेज प्रताप की अनुष्का यादव के साथ वायरल हुई फोटो और प्रेम संबंध को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। इसके बाद लालू यादव ने पार्टी और परिवार से तेज प्रताप को बाहर कर दिया था। उन्हें छह वर्षों के लिए आरजेडी से निष्कासित कर दिया गया है।








