भागलपुर- बिहार के भागलपुर में दो शवों की बरामदगी हुई है. पीरपैंती में गंगा किनारे एक महिला और एक युवक का शव मिला है, जिससे इलाके में सनसनी मच गई है. घटना भवानीपुर थाना क्षेत्र की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
मृत युवक की पहचान कुशालपुर निवासी बंटी कुमार सिंह (22) के रूप में हुई है. जबकि महिला बाखरपुर की रहने वाली बताई जा रही है. युवक ड्राइवरी का काम करता था. अवैध संबंध में हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है. युवक का एक हाथ टूटा हुआ और सिर में गंभीर चोटें हैं.
मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी अर्जुन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. शव को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृत युवक बंटी कुमार सियाराम के यहां स्कॉर्पियो चलाता था. पिता ने गाड़ी मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है. थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ग्रामीणों के मुताबिक महिला और ड्राइवर के बीच अवैध संबंध था. दोनों को सियारम ने देख लिया था. इस वजह से उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने सियाराम सहित तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया.








