रामगढ़- भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर दिनदहाड़े अपराधियों ने फायरिंग की है.घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. फायरिंग भदानीनगर थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई है.
बताया जा रहा है कि रेलवे साइडिंग संचालक भोला यादव को जान मारने की नीयत से फायरिंग हुई है. हालांकि फायरिंग की घटना में भोला यादव बाल बाल बच गए. फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी, बाइक पर सवार होकर फरार हो गए.
घटना के बाद साइडिंग संचालक भोला यादव ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पतरातू एसडीपीओ, पतरातू इंस्पेक्टर और पतरातू अंचल के कई थानों की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले को लेकर सीन रीक्रिएट किया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना के बाद पुलिस आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है. सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर दिख रहा है कि बाइक पर सवार दो अपराधी मौके पर पहुंचे और बाहर बैठे साइडिंग संचालक और कर्मियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी.
घटना के बाद वे आनन-फानन में इधर-उधर भागने लगे. इसी दौरान थोड़ी देर के लिए वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया. लेकिन जब तक संचालक और कर्मी संभल पाते तब तक अपराधी बाइक पर बैठकर फरार हो गए.








