पाकुड़- पाकुड़ में एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है. डोमनगढ़िया गांव में ATS ने जिला पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किया है.
छापेमारी के दौरान एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार विस्फोटक कारोबारी का नाम समसुल हसन बताया जा रहा है.
पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को झारखंड की राजधानी रांची से आतंकवाद निरोधक दस्ता की टीम पाकुड़ पहुंची. इसमें शामिल अधिकारियों और जिला के पाकुड़िया थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से डोमनगढ़िया गांव में छापेमारी की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक जिलेटीन एवं डेटोनेटर जब्त किया गया. विस्फोटक लाखों रुपये का बताया जा रहा है. हालांकि इस मामले में जिला की पुलिस खास जानकारी देने से बच रही है. जिस डोमनगढ़िया गांव में छापेमारी कर विस्फोटक जब्त किया है वह इलाका पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिला से सटा है.
इस मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि एटीएस झारखंड टीम को यह सूचना मिली थी कि पाकुड़िया थाना क्षेत्र के डोमनगढ़िया में अवैध विस्फोटकों का जखीरा स्टोर कर उसे खपाने की तैयारी की जा रही है. मिली सूचना पर एटीएस टीम पाकुड़ पहुंची और जिला पुलिस के सहयोग से छापेमारी की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








