डेस्क- बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. आजतक को सूत्रों ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब वह पोलो खेल रहे थे. संजय कपूर वर्तमान में प्रिया सचदेव के साथ शादीशुदा थे.
एक्टर और लेखक सुहेल सेठ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करके संजय के निधन की पुष्टि की और शोक व्यक्त किया. निधन से कुछ घंटे पहले संजय कपूर ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर ट्वीट किया था.
बता दें कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी, लेकिन कुछ ही साल में उनके रिश्ते में दरार आ गई और 2014 में दोनों का तलाक हो गया. करिश्मा और संजय के दो बच्चे हैं- बेटी समायरा और बेटा कियान.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








