डेस्क- अहमदाबाद विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस दर्दनाक हादसे में विमान में सभी सवार यात्रियों मारे जाने की खबर आ रही है. साथ ही दर्जनों घायल हैं. इसी विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे.
वे अपनी बेटी के घर लंदन जा रहे थे. जानकारी के मुताबिक, विजय रूपाणी की पत्नी अंजलि रूपाणी पिछले कई दिनों से लंदन में ही थीं और अब वह भी बेटी से मिलने के लिए पास जा रहे थे.
उधर, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलते ही विजय रूपाणी के घर के आसपास बाहर सन्नाटा छा गया. पड़ोसियों ने उनके घर के पास स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू कर दी और उनकी कुशलता के लिए प्रार्थना करने लगे. फिलहाल रूपाणी परिवार की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है, और घर में भी कोई मौजूद नहीं है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अहमदाबाद सिविल अस्पताल प्रशासन ने विमान हादसे में मारे गए यात्रियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उनके परिजनों से डीएनए सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव धनंजय द्विवेदी ने बताया कि पीड़ितों की पहचान के लिए बी.जे. मेडिकल कॉलेज के कसोटी भवन में यह विशेष व्यवस्था की गई है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फ्लाइट ने उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही ऊंचाई खो दी और सबसे पहले बी.जे. मेडिकल कॉलेज की मेस बिल्डिंग से टकराई. इसके बाद बाद विमान ने पास ही स्थित अतुल्यम हॉस्टल को भी चपेट में ले लिया, जहां सीनियर रेसिडेंट डॉक्टर्स रहते थे. टक्कर के साथ ही इन इमारतों में आग लग गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. राहत कार्य में सेना, नगर निगम और मेडिकल टीम लगातार जुटी हुई है.








