पटना- जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और विधान पार्षद संजय सिंह ने जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर को बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया तो वह डिप्टी सीएम बनाने की मांग करने लगे थे लेकिन जब पद नहीं मिला तो उन्होंने पार्टी से दूरी बना ली.
संजय सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर कहते हैं कि उन्होंने ही 2015 में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया. ऐसे में वह उनसे पूछना चाहते हैं कि नीतीश कुमार 2005 से 2010 और फिर 2010 से 2015 तक मुख्यमंत्री रहे, तब प्रशांत किशोर कहां थे?
विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को अपने आवास में रखा था. अपने साथ खाना भी खिलाते थे. यहां तक कि पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया लेकिन प्रशांत किशोर कहते हैं कि नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति खराब है. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर की जितनी उम्र है, उतनी नीतीश कुमार ने राजनीति की है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
संजय सिंह ने प्रशांत किशोर के उस बयान पर भी निशाना साधा, जिसमें उन्होंने अशोक चौधरी पर टिकट खरीदकर अपनी बेटी को सांसद बनाने का आरोप लगाया था.
जेडीयू नेता ने चिराग पासवान की ओर इशारा करते हुए कहा कि प्रशांत किशोर टिकट खरीदने वाले की बजाय बेचने वाले से क्यों नहीं पूछ रहे हैं? उपचुनाव में उन्हें पता चल गया होगा, चारों सीट पर जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार चुनाव हार गए थे.








