बिहार- बिहार के रोहतास में पुलिस पर हमला किया गया है. एक युवक का शव मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने थाना पर धावा बोल दिया.
लोगों ने पथराव भी किया. जिसमें डालमिया नगर के थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल सहित तीन पुलिसकर्मियों को चोट लगी है. इंस्पेक्टर सुशांत कुमार मंडल को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. दो अन्य को मामूली चोट लगी है.
बताया जा रहा है कि बीती रात सासाराम के सागर मोहल्ला के रहने वाले शाहबाज आलम नामक एक युवक की हत्या के बाद लोग आक्रोशित हो गए. जिसके बाद थाने पर पहुंचकर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा करने लगे. इसी दौरान पुलिस पर पथराव कर दिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस ने फिलहाल 6 से अधिक उपद्रवियों को हिरासत में लिया है. वही सागर इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. वहां पर पुलिस कैंप कर रही है. रोहतास के एसपी रौशन कुमार घटनास्थल पर खुद मौजूद हैं.
मिली जानकारी अनुसार, 13 मई से ही शाहबाज आलम लापता था. परिजन इसकी सूचना पुलिस को दिए थे. 16 मई को मामले में शिकायत दर्ज कर दी गई थी. लेकिन बीती रात शाहबाज का शव सासाराम के नगर थाना के पुराने भवन के पीछे दलेलगंज में नाले से मिला था. जिसके बाद लोगों धैर्य जवाब दे डाला और आज भारी संख्या में लोग थाने पर पहुंच गए.








