डेस्क –एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉलीवुड पर तीखा बयान दिया है. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री को चोर करार दिया है. उनका ये भी कहना था कि बॉलीवुड शुरुआत से ही कंटेंट दूसरी जगहों से चोरी करता आ रहा है.
नवाजुद्दीन ने एक यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘हमारी इंडस्ट्री में एक ही चीज पांच सालों तक बार-बार चलाई जाती है. जब लोग उससे बोर हो जाते हैं, तब जाकर वो उस चीज का पीछा छोड़ते हैं. दरअसल, सभी के अंदर एक डर आ गया है. उनको लगता है कि एक फॉर्मूला चल रहा है तो उसे चला तो, घिसो इसको.’
‘इससे भी ज्यादा बुरा ये हो गया है कि एक फिल्म के 2, 3, 4 सीक्वल्स होने लग गया. कहीं ना कहीं जैसे बैंकरप्टसी (दिवालिया) होती है, वैसे ये क्रिएटिवरप्टसी हो गया है. कंगालियत बहुत ज्यादा है. शुरू से हमारी इंडस्ट्री चोर रही है. हमने गाने, स्टोरी चोरी किए हैं. अब जो चोर होते हैं, वो कहां से क्रिएटिव हो सकते हैं.’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आगे इंडस्ट्री पर कहानी के अलावा सीन्स चोरी करने की बात भी कही है. एक्टर ने कहा, ‘हमने साउथ से कहानी चुराई, कभी यहां से चुराया, कभी वहां से कुछ चुराया है. यहां तक कि जो कल्ट फिल्में हिट साबित हुई हैं, उनके सीन्स भी चोरी किए हुए हैं. इसको इतना नॉर्मल कर दिया गया कि चोरी है तो क्या हुआ? कोई इसके बाद सवाल नहीं करता.








