डेस्क- जम्मू-कश्मीर में एक दर्दनाक हादसा हो गया है जिसमे 3 जवानों की मौत हो गई. घटना रामबन जिले के बैटरी चश्मा इलाके में हुई है. बताया जा रहा है कि रविवार को सेना का एक वाहन 600 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमे 3 जवानों की मौत हो गई। मृतक जवानों की पहचान अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर के रूप में हुई है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सेना का वाहन जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था। करीब साढ़े 11 बजे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे 44 पर ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया, जिससे गाड़ी खाई में गिर गई। सेना, पुलिस, SDRF और स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।
बता दें कि शुक्रवार को रामबन में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ था। सड़क पर मडस्लाइडिंग के चलते NH-44 को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया था। प्रशासन ने लोगों को अलर्ट किया था कि हाईवे क्लियर होने की जानकारी मिलने के बाद ही सफर के लिए निकले। इस बीच यह हादसा हो गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








