पटना- बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि वक्फ बिल का समर्थन करने परउनको धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से निशाने पर लिया जा रहा है.
शाहनवाज हुसैन समस्तीपुर में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान मीडिया ने सवाल किया कि वक्फ संसोधन विधेयक पास होने के बाद कहीं मिठाई बंट रही है तो कहीं गुस्सा है. इसपर शाहनवाज हुसैन ने मीडिया को जवाब दिया. उन्होंने कहा कि वक्फ बिल अच्छा है. लोगों में भ्रम पैदा किया जा रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण है.
वक्फ संसोधन से मुसलमानों को क्या फायदा होगा? इसपर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि वक्फ बोर्ड की जो आमदनी है उसका उपयोग गरीब मुसलमान, विधवा और यतीम के लिए होगा. जो वक्फ की जायदाज पर कुंडली मारकर बैठे हैं वो अब लूट नहीं सकेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि गुरुवार को राज्यसभा में वक्फ संसोधन बिल पास होने के बाद शाहनवाज हुसैन ने फेसबुक पर एक पोस्ट की थी. उन्होंने इसके लिए लिखा था कि “संसद के दोनों सदनों से ‘वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025’ के पास होने पर सभी देशवासियों को बधाई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








