नालंदा- बिहार के नालंदा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां लूटपाट के दौरान बदमाशों ने पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना इस्लामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है.
पीड़ितों की चीख-पुकार सुनते ही आसपास के ग्रामीणों ने एक बदमाश को खदेड़ कर पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी. उधर दूसरा बदमाश बाइक लेकर भागने में सफल रहा.
स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और भीड़ से एक बदमाश को छुड़ा कर थाने ले गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस बीच पीड़ित के अनुसार रविवार की शाम वे अपने एक रिश्तेदार के यहां से पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहाे थे. उसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने लूट और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. जब विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की गई.
इधर एक आरोपी से पूछताछ के बाद जब पुलिस दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जहनपुर गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया. इस दौरान 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








