साहिबगंज- साहिबगंज में दो मालगाड़ियों के बीच आपस में जोरदार टक्कर हो गई. घटना में दो लोको पायलट की मौत हो गई. जबकि चार लोग घायल हो गए हैं. वहीं, एक कर्मी के फंसे होने की सूचना है. घटना बरहेट में एनटीपीसी फाटक के पास की है.
मृतकों में बोकारो जिला के सेक्टर नौ निवासी 32 वर्षीय अंबुज महतो और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज निवासी ज्ञानेश्वर माल शामिल हैं. घायलों में 32 वर्षीय जितेंद्र कुमार, 45 वर्षीय उदय मंडल, 55 वर्षीय राम घोष और 48 वर्षीय टीके नाथ शामिल हैं.
एक फायर ब्रिगेड कर्मी के अनुसार, घटना सुबह 3:30 बजे की है. एक मालगाड़ी पटरी पर खड़ी थी. इस दौरान दूसरी तरफ से आ रही मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे इंजन व कोयला लोड बोगी में आग लग गई. आग बुझाने का कार्य जारी है. वहीं, दो इंजन पटरी से नीचे उतर गया और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
फायर ब्रिगेड के कर्मी ने बताया कि इंजन में सात लोग सवार थे, जिसमें दो लोको पायलट की मौत और चार लोग घायल हो गए हैं. जबकि एक कर्मी इंजन में फंसा हुआ है, जिसे बाहर निकालने की कोशिश जारी है. सभी को बरहेट सदर अस्पताल ले जाया गया है. जहां घायलों की इलाज जारी है, जिसमें कुछ की हालत गंभीर है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








