सीतामढ़ी- बिहार के सीतामढ़ी में 3 घंटे में 3 हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई.ईद के मौके पर जब प्रशासन अलर्ट है ऐसे में इन हत्याओं ने एक बार फिर से सवालिया निशान खड़ा कर दिया.
पहली घटना रीगा थाना क्षेत्र की है. जहां सोमवार की सुबह 7 बजे गेहूं के खेत में एक युवक का शव बरामद हुआ. इसके बाद घटना स्थल पर सैकड़ो की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए.
मृतक की पहचान सोनार टोला निवासी नंदलाल गिरी के 21 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार के रूप में की गई. मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे. घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष संजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दूसरी वारदात 2 घंटे बाद ही हुई जहां प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान 22 वर्षीय युवक चिकनी गांव निवासी राजकुमार के रूप में की गई है.
मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है. मृतक दिल्ली के होटल में काम करता था. कहा जा रहा है कि 5 वर्षों से राजकुमार का प्रेम प्रसंग सुंदरपुर की 35 वर्षीय महिला से चल रहा था.
तीसरी घटना सुबह 10 बजे सीतामढ़ी शहर के समीप हुई. मेहसौल थाना क्षेत्र के फिजिकल गली मोहल्ले में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के फिजिकल गली निवासी 28 वर्षीय आदित्य कुमार के रूप में हुई है. वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान प्रिंस कुमार के रूप में हुई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








