धनबाद- सीबीआई की टीम ने खुदिया कोलियरी के दो क्लर्क को 15 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. सीबीआई की इस कार्रवाई से ईसीएल में हड़कंप मच गया है.
जानकारी अनुसार, उमेश कुमार सिंह ईसीएल कोलियरी से रिटायर्ड हुए थे. वह रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पावना राशि के भुगतान के लिए लगातार कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे.
पावना राशि भुगतान के एवज खुदिया कोलियरी कार्यकाल में कार्यरत क्लर्क अरविंद कुमार राय से रिश्वत की मांग की जा रही थी. परेशान होकर उमेश कुमार सिंह ने मामले की लिखित शिकायत सीबीआई से की. शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने जांच पड़ताल की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जांच पड़ताल के दौरान सीबीआई ने मामला सही पाया. जिसके बाद सीबीआई की टीम ने जाल बिछाकर आज दोनों क्लर्क को रंगे हाथ रिश्वत के रुपए के साथ धर दबोचा.








