पटना- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को गोपालगंज पहुंचे जहां लोगों को सम्बोधित करते हुए लालू औऱ उनके परिवार पर जमकर बरसे. पूरे भाषण के दौरान अमित शाह ने लालू प्रसाद यादव के परिवार पर निशाना साधा।
अमित शाह के बयान पर जवाबी फायर करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आ गया है, इसलिए अब जुमलेबाजी करने के लिए अमित शाह बिहार आए हैं. अमित शाह सिर्फ और सिर्फ झूठ बोल रहे हैं.जब चुनाव आता है तब लोग बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद वह जुमला हो जाता है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर वह कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को पैसा दिया है तो उन्हें यह भी बताना चाहिए कि उन्होंने कहां-कहां और किस-किस मद में किस सेक्टर को कितना रुपया दिया.उनको लोगों को विवरणी बतानी चाहिए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तेजस्वी ने आगे कहा, लालू यादव को गाली देना लोगों का फैशन है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. ये लोग झूठ बोलने आए हैं, झूठ बोलेंगे. ठगने का प्रयास करेंगे जुमलेबाजी करेंगे, फिर जहां चुनाव होगा, वहां चले जाएंगे.








