चाईबासा- पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. रविवार को छोटानागरा थाना क्षेत्र के जंगलों से सुरक्षा बलों ने आईईडी को बरामद किया है.
पश्चिमी सिंहभूम पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान रविवार को छोटानागरा थानान्तर्गत वनग्राम डिकू पोंगा और हथना बेरा के बीच में जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था.
इसी दौरान उनको निशाना बनाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 5-5 किलो के दो आईईडी बरामद किया गया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से विस्फोट करके विनिष्ट किया गया है. इन इलाकों में संचालित नक्सल विरोधी अभियान आगे भी जारी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








