पटना- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनवरी 2024 में जब से इंडिया गठबंधन छोड़कर एनडीए में आए हैं, तब से बीजेपी नेता और आम जनता को लगातार इस बात का भरोसा दिला रहे हैं कि अब वह इधर-उधर नहीं जाएंगे.
रविवार को एक बार फिर उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में कहा कि दो बार गलती से इधर-उधर चले गए थे लेकिन अब कहीं नहीं जाएंगे. दरअसल, पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से उनकी सरकार लगातार बिहार के विकास के लिए काम कर रही है.
केंद्र की मदद से तेजी से काम हो रहा है. उन्होंने चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि एक बार फिर हमलोगों की जीत होगी. सीएम ने कहा कि दो बार गलती से इधर-उधर चले गए थे लेकिन अब तो उधर जाने का सवाल ही नहीं है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








