पटना- बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. समिति ने शनिवार की दोपहर 12 बजे बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट जानने के लिए बिहार बोर्ड की आधिकारिक साइट पर चेक कर सकते हैं.
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, शिक्षा विभाग के ACS एस सिद्धार्थ और BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर ने रिजल्ट जारी किया है. इसबार 82.11 परीक्षार्थी सफल हुए हैं. टॉप टेन में 123 छात्र-छात्राएं शामिल हैं. 63 छात्र और 60 छात्राएं टॉपर 10 में जगह बनाया है.
टॉप शीर्ष में दो छात्रा और एक छात्र शामिल हैं. समस्तीपुर की साक्षी, पश्चिम चंपारण के गहिरी की अंशु कुमारी और भोजपुर से रंजन टॉपर बने हैं. प्रथम श्रेणी में 4,52,302, द्वितीय श्रेणी में 5,24,965 और तृतीय श्रेणी में 3,80,732 परीक्षार्थी सफल हुए हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि इसबार 17 फरवरी से 25 फरवरी तक बिहार के 1677 केंद्रों पर परीक्षा आयोजन किया गया था. 1585868 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इसमें छात्रों की संख्या 7.67 लाख और छात्राओं की संख्या 8.18 लाख थी.








