लातेहार- जिला पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ संयुक्त अभियान चलाकर जेजेएमपी के एरिया कमांडर मुरारी भुइयां उर्फ छोटू जी को लातेहार से गिरफ्तार कर लिया है.
गिरफ्तार उग्रवादी पलामू जिले के चैनपुर का रहने वाला है. यह अपने दस्ते के साथ किसी हिंसक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया.
एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी जेजेएमपी के उग्रवादी किसी घटना को अंजाम देने के लिए छिपादोहर थाना क्षेत्र के कटिया जंगल के पास जमे हुए हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सूचना के बाद पुलिस और सीआरपीएफ की टीम जैसे ही जंगल में पहुंची वैसे ही नक्सली पुलिस की टीम को देखकर भागने लगे. पर पुलिस ने इस दौरान मुरारी उर्फ छोटू जी को गिरफ्तार कर लिया.
बाद में पूछताछ के दौरान गिरफ्तार नक्सली मुरारी ने पुलिस को बताया कि पलामू और लातेहार जिले के कुछ इलाकों में हिंसक घटनाओं को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी. उसने बताया कि दस्ते में कई बड़े कमांडर भी शामिल थे जो पुलिस के आने के बाद जंगल का लाभ उठाकर भाग गए.
शनिवार को प्रेस वार्ता करते हुए सीआरपीएफ के कमांडेंट यादराम बुनकर ने कहा कि आगामी मार्च 2026 तक नक्सलियों का पूरा सफाई हो जाना है. उन्होंने कहा कि अब नक्सलियों के पास समय काफी कम बचा है उनके पास दो ही रास्ते हैं या तो सरकार के आत्मसमर्पण नीति का लाभ लेकर आत्मसमर्पण करें या फिर गोली खाने के लिए तैयार रहें.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








