डेस्क- छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 17 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें 11 महिला नक्सली शामिल हैं।
इस मुठभेड़ में 25 लाख के इनामी नक्सली दरभा डिवीजन सचिव और विशेष क्षेत्रीय समिति (SZCM) के सदस्य कुहड़ामी जगदीश उर्फ बुधरा भी मारा गया।
इस अभियान में डीआरजी सुकमा और सीआरपीएफ की 159 बटालियन की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया, जिसमें AK-47, SLR, INSAS राइफल, .303 राइफल, रॉकेट लॉन्चर, बीजीएल लॉन्चर और अन्य विस्फोटक सामग्री शामिल हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
खबर है कि अब तक सात नक्सलियों की पहचान हुई है जिनमे कुहड़ामी जगदीश उर्फ बुधरा, रोशन उर्फ भीमा पोडियम, सलवम जोगी, माड़वी देवे, दसरी कोवासी, हूँगी, और हिड़मे का नाम शामिल है.








