डेस्क- समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर हमले के बाद उत्तर प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमाता जाता रहा है. इसी बीच सपा ने ईद के बाद पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है.
साथ ही सपा सांसद ने राणा सांगा पर अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया है और कहा कि इतिहास को नकारा नहीं जा सकता. हालांकि, उन्होंने सभापति से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.
सांसद ने गुरुवार को कहा, ‘मैं इस जन्म में माफी नहीं मांगूंगा, मुझे अगले जन्म का पता नहीं है.’ यह बात उनके घर पर करणी सेना के सदस्यों द्वारा कथित तौर पर किए गए हमले के एक दिन बाद कही हैं.’ उन्होंने कहा, ‘उन्हें सच स्वीकार करना सीखना होगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सुमन ने ये भी कहा कि हमलावरों का इरादा उनके परिवार को नुकसान पहुंचाना था. उन्होंने कहा, ‘मैंने राज्यसभा के सभापति से मुलाकात की और उन्हें स्थिति से अवगत कराया. मुझे सुरक्षा चाहिए. मैंने उन्हें बताया कि 22 मार्च से सोशल मीडिया के जरिए धमकियां दी जा रही थीं और कल वे बुलडोजर लेकर मेरे घर आ गए.’
उन्होंने कहा, ‘ये जानलेवा हमला था. उन्होंने सभी शीशे तोड़ दिए, कॉलोनी में कारें तोड़ दीं… उनका इरादा मेरे परिवार को नष्ट करना था.’ वहीं, बढ़ते विवाद के बीच करणी सेना ने गुरुवार को लखनऊ के हजरतगंज थाने में सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर FIR दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है.








