भोजपुर- बिहार के भोजपुर में एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया जिसके बाद महिला ने आरोपी पर तेजाब से हमला बोल दिया. इस घटना में आरोपी का चेहरा और एक आंख झुलस गया है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया, जिसका इलाज चल रहा है.
घटना जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की बतायी जा रही है. पीड़िता के मुताबिक उसका पति दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता है. वह अपने दो बच्चों के साथ गांव में रहती है.
सोमवार की रात जब वह घर में अपने बच्चों के साथ बैठी हुई थी तभी आरोपी देवर उसके घर में घुस गया. उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने घर में बोतल में रखी तेजाब उसके चेहरे पर फेंक दिया. जिससे उसका चेहरा जल गया तो वह मौके से फरार हो गया. इसके बाद पीड़िता द्वारा उदवंतनगर थाना में आरोपी महेंद्र सिंह उर्फ महेंद्र यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी.








