रांची- खूंटी जिले में एक पत्नी ने अपने पति की पीट पीटकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के पड़ासू गांव के हनुख टोपनो के रूप में हुई है.पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछ-ताछ कर रही है.
जानकारी के अनुसार, हनुख टोपनो की मुरहू प्रखंड की एक लड़की चंदू सोय से शादी हुई थी. दोनों का पांच साल का एक बेटा भी है. करीब 2-3 सप्ताह पहले हनुख क्षेत्र के हुंठ गांव की एक अन्य लड़की को दूसरी पत्नी बनाकर घर ले आया था. लेकिन उसकी पहली पत्नी को यह रिश्ता स्वीकार नहीं था. जिस कारण पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद हो रहा था.
मंगलवार रात विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने गुस्से में आकर लकड़ी से पीट पीटकर अपने पति की हत्या कर दी. सुदूर इलाके में गांव होने से घटना की सूचना पुलिस को देर से मिली. लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक हनुख टोपनो के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जबकि आरोपी पत्नी चंदू सोय को दूसरे गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








