रांची- रांची के कांके में दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. इलाके में जिला परिषद के पूर्व सदस्य अनिल टाइगर की अज्ञात अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी. कांके चौक के पास अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस हत्याकांड की तफ्तीश में जुटी हुई है.
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार अनिल टाइगर किसी काम के सिलसिले में आकर कांके चौक के पास खड़े थे. इसी दौरान अपराधियों ने उनको गोली मार दी और मौके से फरार हो गए.
गोली लगने के बाद अनिल टाइगर जमीन पर गिर पड़े. आस पास मौजूद लोगों ने उन्हें आनन – फानन में रांची के रिम्स अस्पताल पहुचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कांके चौक को जाम कर दिया है. रांची के ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि गोलीबारी में शामिल अपराधियों की पहचान की जा रही है. पुलिस की कई टीम अपराधियों का सुराग हासिल करने के लिए एक साथ काम कर रही है. जल्द ही अपराधी गिरफ्त में होंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








