पटना- पीयू छात्र संघ चुनाव के प्रचार के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान पटना वीमेंस कॉलेज के पास छात्रों के गुटों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है।
इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. गोलीबारी की इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।वारदात को अंजाम देने के बाद छात्र वहां से फरार हो गए। गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।
उपद्रवी छात्रों की पहचान के लिए आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। कहा जा रहा है कि सैदपुर हॉस्टल के छात्र चुनाव प्रचार करने जा रहे थे, तभी फायरिंग शुरू हो गई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








