पलामू- पलामू पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इस कार्रवाई में 20 हजार लीटर से भी अवैध स्प्रिट जब्त किया गया है. वहीं दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार एक तस्कर बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है.
गिरफ्तार तस्करों में एक बिहार के समस्तीपुर के विद्यापति थाना क्षेत्र के मयू बाजार के रहने वाले राजा कुमार पांडेय है और दूसरा पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के महुअरी का रहने वाला धीरज कुमार सिंह है.
जानकारी अनुसार, उत्पाद विभाग और पुलिस को सूचना मिली थी कि पलामू के नोडिया बाजार थाना क्षेत्र के महुअरी में शराब के तस्कर स्प्रिट की एक बड़ी खेप को बिहार के इलाके में भेजने की तैयारी की जा रही है. इसी सूचना के आलोक में प्रशासनिक टीम के द्वारा छापेमारी की गई और मौके से 500 गैलन में रखे हुए अवैध स्प्रिट को बरामद किया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








