पटना- बजट सत्र के दौरान मंगलवार को बिहार विधानपरिषद में भारी हंगामा हुआ. राजद सदस्य आरक्षण के मुद्दे पर हंगामा कर रहे थे. सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई राजद सदस्य हंगामा करने लगे और आरक्षण कौ नौवीं अनुसूची में डालने की मांग करते हुए वेल में पहुंच गए.
इस दौरान मुख्यमंत्री सदन में मौजूद थे. राजद के अधिकतर सदस्य हरे रंग का टी शर्ट पहनकर आये हुए थे. यह देखकर मुख्यमंत्री भड़क गए और राबड़ी देवी को निशाना बनाया. राबड़ी देवी पर भड़कते हुए कहा कि इसके हस्बैंड का है पार्टी, इसको क्या है.
ये बेचारी तो ऐसा ही आ गई है. जब वह हटा तो इसको बनवा दिया. इसका कोई मतलब है. यह तो ऐसे ही है. यह सब ऐसा ही क्या-क्या करते रहता है. कोई पार्टी में इस तरह से देखे हैं. इस पार्टी का यही हाल है. इसका क्या मतलब है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल, विधानमंडल के दोनों सदनों में आज राजद के विधायक और एमएलसी हरे रंग की टी-शर्ट पहनकर आए. टी-शर्ट पर बीजेपी और एनडीए को आरक्षण विरोधी बताने वाले स्लोग्न लिखकर विरोध जताया गया. राजद विधायकों का यह अपनी किस्म का विरोध प्रदर्शन है, जिसमें वे नीतीश सरकार को आरक्षण विरोधी बता रहे थे.








