सिवान- बिहार में पुलिस पर हमले का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. याज़ा मामला सिवान से सामने आया है, जहां एक युवक की हत्या के विरोध में आक्रोशित भीड़ ने एक पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी. पुलिसकर्मी को किसी तरह से अपनी जान बचाकर भागना पड़ा.
इसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक मौके पर पहुंची पुलिस से हाथापाई कर उसे थप्पड़ मार रहा है. कई युवक पुलिसकर्मी पर थप्पड़ चला रहे हैं और पुलिसकर्मी खुदको बचाने की कोशिश कर रहा है.
दरअसल सिवान में एक युवक का अपहरण कर लिया गया और कुछ ही घंटों में उसकी हत्या कर दी गई. पूरा मामला ततितरा गांव का है. मृतक की पहचान तीतरा गांव निवासी विशाल यादव के रूप में हुई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मैरवा थाना क्षेत्र के ततितरा गांव निवासी विशाल यादव को रविवार की शाम अज्ञात अपराधी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए. उसके कुछ घंटे बाद देर रात में उसकी हत्या कर स्कूल के पास उसके शव को फेंक दिया गया.
इसके बाद ग्रामीण युवक को सिवान सदर अस्पताल ले गए. सिवान सदर अस्पताल में घटना के चार घंटे के बाद जब पुलिस पहुंची तो ग्रामीण और आक्रोशित हो गए. पहले तो पुलिसकर्मियों से लोगों की बकझक हुई. उसके बाद एक पुलिसकर्मी को कई युवक मारने पीटने लगे, जिसका वीडियो सामने आया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








